फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छुट्टियों की घंटी बजते ही खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा के बच्चे खुशी में निकलते हुए। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को पढ़ाई समाप्त होने के साथ ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गईं। अवकाश की घोषणा होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। छुट्टियों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कई बच्चे स्कूल से बाहर निकलते समय दोस्तों के साथ छुट्टियों की योजनाएं साझा करते नजर आए।
शहर के गुमानी खेड़ा स्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को छुट्टियों के दौरान घर पर रहकर भी नियमित पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी गई है। इसके लिए उन्हें गृहकार्य भी दिया गया है, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। कुछ बच्चों ने बताया कि वे छुट्टियों में अपनी नानी या मौसी के घर जाएंगे। बच्चों का कहना था कि वे अपना स्कूल बैग भी साथ ले जाएंगे, जिससे पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें