फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से लौटी 'फेसबुक वाइफ', ससुराल में 'बवाल'

Sun, 01 Dec 2013 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की। कुछ दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन


युवक ने फेसबुक पर शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने पहले तो मना किया, मगर बाद में दोनों में फेसबुक पर शादी कर ली।

युवती दो माह पहले लखनऊ आकर अपनी ससुराल में रही। मायके से लौटी तो ससुरालवालों ने उसे रखने से मना कर दिया। इसे लेकर युवती ने शनिवार को हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।

महाराष्ट्र की है लड़की
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलीगंज हनुमान मंदिर के पास रहने वाले विनोद मिश्रा (सभी काल्पनिक नाम) ने फेसबुक के जरिए महाराष्ट्र की एक युवती नेहा से दोस्ती की थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और बात बढ़ने पर युवक ने अपना मोबाइल नंबर युवती को दे दिया। दोनों में बातें होने लगी।

पहले ऑफर ठुकराया, फिर कर ली शादी
इस बीच युवक ने फेसबुक पर युवती से शादी के लिए ऑफर किया, मगर युवती ने मना कर दिया। कई दिन बाद युवती राजी हो गई। दोनों ने दो माह पहले फेसबुक पर शादी की। शादी के बाद विवाहिता 15 दिन तक अपनी ससुराल में रुकी। इसके बाद वह अपने मायके लौट गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम विवाहिता दोबारा मायके पहुंची तो लड़के की मां ने उसको घर में रखने से मना कर दिया। इसे लेकर रात भर घर में बवाल हुआ। सुबह भी लड़के की मां व विवाहिता में तीखी नोकझोंक हुई।

बात बढ़ने पर सास ने विवाहिता को घर बाहर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती ने शादी के सुबूत दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक ने एक साल पहले एक एनआरआई महिला को भी फेसबुक के जरिए फांसकर शादी की थी। मगर बाद में एनआरआरई महिला युवक को छोड़कर चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें