राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर विभूति खंड निवासी कारोबारी रविन वत्स से 44.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि 29 जून को फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर उसकी बात एक महिला से हुई। उसने खुद को एचएनआई ग्रुप की साहना अय्यंगार बताया। साहना ने उसे एक लिंक भेजा। लिंक में क्लिक करके ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा।
ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार
इसके बाद निवेश के नाम पर रविन से 8 जुलाई तक कई किश्तों में 44.25 लाख रुपये वसूले गए। जब पीड़ित ने निवेश की रकम मुनाफे के साथ निकालने की कोशिश की तो उससे 50 लाख रुपये और मांगे गए। रकम देने से इन्कार करने पर उसे धमकी दी गई। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक, बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Love Jihad: समीर ने झांसे में लेकर सहपाठी को प्रेमजाल में फंसाया, अब धर्म-परिवर्तन कर निकाह का बना रहा दबाव
स्वामी रामदेव से इलाज के नाम पर 91 हजार की ठगी
सुशांत गोल्फ सिटी निवासी कमलेश गुप्ता के साथ भी साइबर ठगी हुई। ठग ने खुद को पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार का आचार्य बनकर कॉल किया। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से इलाज कराने का झांसा दिया। इलाज में 15% छूट का लालच देकर ठगों ने कमलेश से 91 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। पैसे देने के बाद 25 जुलाई से ठगों का फोन बंद आ रहा है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।