वाल्मीकि समाज संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी गठन में एफ लाल वाल्मीकि को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस कार्यकारिणी का गठन सोमवार को इंदिरानगर में हुई बैठक में किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष के. चंद्रा, महासचिव महेंद्र नाथ वाल्मीकि, संयुक्त सचिव परमानंद, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वाल्मीकि, अवधेश कुमार वर्मा, नीलू वाल्मीकि, संगठन मंत्री मनोज कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रचार मंत्री संजय कुमार वर्मा को बनाया गया।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मोना, विनोद, मुकुट राम, राकेश, सजंय, सुनील, अनुशील व रवि को बनाया गया।