फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पर नजर: भाजपा की नई जिला कार्यसमिति में युवाओं को तरजीह, कई दिग्गज बाहर

Mon, 23 Mar 2026 04:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

पंचायत चुनाव में बूथ और गांव स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो क्षेत्र में सक्रिय माने जाते हैं। संगठन ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की नई 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन ने इस बार कार्यसमिति में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जबकि लंबे समय से पदों पर बने कई दिग्गज नेताओं को बाहर रखा गया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिला कार्यसमिति गठन को लेकर पिछले कई हफ्तों से मंथन चल रहा था। पंचायत चुनाव में बूथ और गांव स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो क्षेत्र में सक्रिय माने जाते हैं। संगठन ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश की है, ताकि ग्रामीण इलाकों में चुनावी समीकरण मजबूत रह सके।

नई सूची में 11 महिलाओं को जगह दी गई है। इसे भी पंचायत चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि पंचायत स्तर पर महिला सीटों की संख्या अधिक रहती है और पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को पहले से सक्रिय करना चाहती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कई पूर्व पदाधिकारियों के नाम सूची में न होने से अंदरखाने नाराजगी भी है, लेकिन संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी इसे सामान्य बदलाव बता रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जमीन पर काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता दी गई है।

जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने कार्यसमिति में अनुभव और युवा ऊर्जा के संतुलन के जरिए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नई टीम के गठन से पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी और संगठन को सीधा लाभ मिलेगा।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार नई जिला कार्यसमिति का गठन केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि पंचायत चुनाव की तैयारी का संकेत है, जिसमें भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा करना चाहती है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें