फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में धुत युवकों की पिटाई से आंख में चोट, कान का पर्दा फटा

Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नशे में धुत युवकों ने मून्नूखेड़ा काॅलोनी निवासी शिवम शर्मा की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें उनकी दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई है। साथ ही एक कान का पर्दा भी फट गया। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई सुमित शर्मा ने बुधवार देर रात दो नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार बलरामपुर जिले के तुलसीपुर गांव निवासी सुमित शर्मा अपने छोटे भाई शिवम शर्मा के साथ मुन्नूखेड़ा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर नौकरी करते हैं। शिवम एयरपोर्ट पर निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना 15 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। शिवम अपने दोस्त एजाज अहमद के साथ मुन्नूखेड़ा स्थित आवास विकास कॉलोनी के कमरे पर गए थे। दोनों पास की दुकान से सामान लेने पहुंचे थे।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आर्यन और माधव नशे में थे और मामूली बात पर विवाद करने लगे। कुछ देर में दोनों ने करीब 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी और ईंट से वार कर शिवम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें