राजधानी में रहने वाले नेपाली नागरिकों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से गोरखपुर रूट की ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।
यात्रियों को खानपान सेवा में भी छूट दी जाएगी। भारत-नेपाल मैत्रीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लखनऊ जंक्शन और गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पांच बोगियां एर्नाकुलम, चेन्नई और मुंबई की ट्रेनों में लगाएगा।
डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में काम कर रहे नेपाली श्रमिकों के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।
यही नहीं, ट्रेन में कैटरिंग सेवा मुहैया कराने वाले से नेपाली नागरिकों को छूट के साथ खानपान की चीजें उपलब्ध कराने का अनुबंध भी किया गया है।