फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म सीटों की मारामारी से राहत दिलाने को लगाई जाएंगी अतिरिक्त बोगियां

Tue, 14 May 2019 01:16 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म सीटों की मारामारी से राहत दिलाने के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-बांद्रा व गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से दो बोगियां लगाएगा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 16 मई से गोरखपुर से व ट्रेन नंबर 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 मई से पनवेल से थर्ड एसी व स्लीपर की एक-एक बोगियां लगाई जाएंगी।

ऐसे ही 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में गोरखपुर से 22 मई और 15068 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 मई से बांद्रा से व 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई और 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 मई से एलटीटी से थर्ड एसी व स्लीपर की बोगी लगेगी।
विज्ञापन


15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 15 मई को वाराणसी सिटी से स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ऐसे ही 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में 15 मई से गोरखपुर से और 15068 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 मई से बांद्रा टर्मिनल से शयनयान का अतिरिक्त कोच लगेगा।

15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में 14 मई को छपरा से स्लीपर की एक बोगी लगेगी। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 मई को पनवेल से शयनयान की दो अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

नए कलेवर में नजर आएगी गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
गोरखपुर से पुणे जाने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 23 मई से नए कलेवर में दिखेगी। ट्रेन में परम्परागत बोगियों की जगह लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) बोगियां लगाई जाएंगी। इससे ट्रेन में 10 प्रतिशत सीटों की क्षमता प्रत्येक बोगी मेें बढ़ जाएगी। जबकि पावर जनरेटर कार होने से एसी क्लास के यात्रियों को मिलने वाली कूलिंग भी पहले से अच्छी हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में गोरखपुर से 23 मई से, वहीं वापसी में 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में पुणे से 25 मई से एलएचबी का रैक लगाया जाएगा। इस रैक में जनरल के सात, स्लीपर केआठ, थर्ड एसी के तीन और सेकेंड सी का एक कोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें