फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर आरामदायक सफर के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
होली पर राजधानी आने-जाने का सफर आरामदायक बनाने को जहां स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है, वहीं रोडवेज भी अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये 17 से 24 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में होली स्पेशल बसों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है और इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि आठ दिन तक होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान लंबी दूरी की बसों में ऑनलाइन सीटें बुक कराई जा सकती हैं।

लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आगरा, जयपुर, नेपालगंज, वाराणसी के लिए लग्जरी बसों शताब्दी, वॉल्वो व स्कैनिया में सीटें बुक करवाई जा सकती हैं। जब इनमें सीटें फुल हो जाएंगी तो करीब 25 एसी लग्जरी बसें लखनऊ से अलग-अलग रूटों पर भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें