फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आठ ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

Tue, 07 Jan 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते हलाकान यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे आठ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12541) में आठ जनवरी को गोरखपुर से और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (12542) में 10 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

इसके अलावा काठगोदाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस (15014) में छह जनवरी को काठगोदाम से और भगत की कोठी-काठगोदाम एक्सप्रेस (15013) में आठ जनवरी को भगत की कोठी से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
विज्ञापन


इसी तरह गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12589) में आठ जनवरी को गोरखपुर से सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (12590) में 10 जनवरी को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023) में सात जनवरी को गोरखपुर से यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) में नौ जनवरी को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी की दो अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें