सर्कुलर के मुताबिक वाहन पंजीयन नंबर (नंबर प्लेट) के इकाई अंक 0 एवं 1 अंक वाले वाहन पर अब 15 फरवरी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। इसी प्रकार नंबर प्लेट के इकाई अंक 2 एवं 3 के वाहन 15 मई और इकाई अंक 4 व 5 के वाहन पर 15 अगस्त तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी।
परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस संबंध में सोमवार को परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
सर्कुलर के मुताबिक वाहन पंजीयन नंबर (नंबर प्लेट) के इकाई अंक 0 एवं 1 अंक वाले वाहन पर अब 15 फरवरी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। इसी प्रकार नंबर प्लेट के इकाई अंक 2 एवं 3 के वाहन 15 मई और इकाई अंक 4 व 5 के वाहन पर 15 अगस्त तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। इकाई अंक 6 व 7 के वाहन 15 नवंबर 2022 और 8 व 9 अंक के वाहन 15 फरवरी 2023 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकेंगे। जिन वाहन का पंजीयन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में पंजीकृत है उनके लिए ये सुविधा नहीं है। ऐसे वाहनों पर 30 सितंबर 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य था।