फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए एक्सपो बेहतरीन मौका : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
शहर के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में सजे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजे
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में सजे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश के युवाओं के लिए स्टार्टअप का बेहतरीन मौका लाया है। यहां हर मशीन की जानकारी और उसका लाइव डेमो एक छत के नीचे मिल रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आयोजक और उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी को बधाई देते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई प्रदेशों से आए वुड एंड प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग मशीन से जुड़ी कंपनियों का भी स्वागत किया। आयोजक मोहनीश त्रिवेदी, जितेंद्र शुक्ला और विजय शुक्ला ने डिप्टी सीएम से लखनऊ में एक बड़े कम्यूनिटी सेंटर की मांग की। ताकि बड़ी कंपनियों को लखनऊ आने पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भाजपा नेता नारायण शुक्ला, आशीष त्रिवेदी, अख्तर खान, अजीत सिंह, दिवाकर प्रताप सिंह, एजाज खान, रूप कुमार,पवन प्रजापति सहित अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें