फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कूड़े के ढेर में धमाका, चारों ओर फैला धुआं

Tue, 17 Mar 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धमाके से लटकी फॉल्स सीलिंग व जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
गुडंबा। बेहटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास तालाब किनारे लगे कूड़े के ढेर में रविवार रात करीब 9:45 बजे धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुआ। साथ ही हर तरफ धुआं फैल गया। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास रहने वाले शमसुद्दीन ने बताया कि धमाके के बाद चारों तरफ धुआं था। मो. हसीब के घर की फॉल सीलिंग धमाके से लटक गई। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों की करतूत बताया जा रहा है।

पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के विवाद को भी पुलिस जांच रही है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने मौके पर जांच की। चौकी प्रभारी हरिओम पटेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बारूद व पटाखे के अवशेष नहीं मिले : धमाके की सूचना पर फोरेंसिक टीम सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की गहनता से पड़ताल की, पर बारूद या पटाखे के अवशेष नहीं मिले। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों को पिछले वर्ष 31 अगस्त को क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके की याद आ गई। उस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी।

धमाके में सोडियम के इस्तेमाल की आशंका

शुरुआती पड़ताल में विस्फोटक पदार्थ के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। अब फोरेंसिक टीम सोडियम के इस्तेमाल की संभावना पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर न कोई विस्फोटक मिला, न बारूद की गंध। धमाके के बाद भी कूड़े का ढेर सामान्य स्थिति में था, जिससे मामला पेचीदा हो गया। जांच में तालाब से जलकुंभी हटी हुई मिली। जांचकर्ताओं ने सोडियम पदार्थ के उपयोग की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने कूड़े, मिट्टी और अन्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजे हैं। एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बारूद के इस्तेमाल का कोई साक्ष्य न मिलने की बात कही। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट आने पर ही धमाके का वास्तविक कारण पता चलेगा।

धमाके से लटकी फॉल्स सीलिंग व जांच करती पुलिस।

धमाके से लटकी फॉल्स सीलिंग व जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें