इस मामले में एसपी अमित कुमार ने कहा कि कांगेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक व्यक्ति के खिलाफ नगर कोतवाली में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने की तहरीर मिली है। नगर कोतवाली की पुलिस को अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जांच-पड़ताल के बाद व्यक्ति के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि मामले को उच्चाधिकारियों से भी अवगत करा दिया गया है। छानबीन कराई जा रही है।