फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छात्रा को डिग्री न देने पर आगरा विवि के कुलसचिव से मांगा स्पष्टीकरण, सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस

Tue, 30 Jun 2026 09:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

छात्रा को मूल डिग्री न मिलने पर आगरा विवि के कुलसचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूचना आयोग ने नोटिस जारी किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचएमएस की पढ़ाई और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के बाद भी छात्रा को मूल डिग्री नहीं मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) के कुलसचिव को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


आयोग ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय समय पर छात्रा को डिग्री उपलब्ध करा देता तो उसे सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन करने की नौबत ही नहीं आती।

बक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा की छात्रा वंदना त्यागी ने मार्च 2025 में बीएचएमएस पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप पूरी की थी। इसके बावजूद मूल डिग्री जारी न होने पर उन्होंने आरटीआई के तहत डिग्री की वर्तमान स्थिति, प्रिंटिंग व डिस्पैच, देरी के कारण और जिम्मेदार अधिकारी की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने अधूरी और सत्यापित न की जा सकने वाली जानकारी उपलब्ध कराई। सुनवाई के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला, फिर भी आदेश में उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया गया। आयोग ने पूरे मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से स्पष्टीकरण तलब करते हुए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें