फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंशनरों को बताए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के फायदे

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। कोषागार निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को इंदिरानगर के वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र विशेष शिविर में पेंशनर्स संगठनों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि जिस तरह पेंशन के लिए डिजिटल और मैनुअली व्यवस्था है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति में भी ऑफलाइन जमा करने का विकल्प रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी विभाग की ओर से डिजिटल लाइफ सार्टिफिकेट अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशन एवं पेंशनभोगी विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने पेंशनरों, संगठन के पदाधिकारियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के फायदे बताए। संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता, प्रदेश के वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, सचिव मिनीस्ती एस ने भी जरूरी जानकारी साझा की।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाधर निरंकारी ने कहा कि जीवन प्रमाणपत्र की डिजिटल व्यवस्था सही है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था को मैनुअली किया जाए। जब पेंशनर सुरक्षित और स्वस्थ होगा तभी प्रमाणपत्र जमा होगा। गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अख्तर अली फारूखी ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन व्यवस्था को सरलीकरण का नाम दिया गया लेकिन यह पहले से ज्यादा जटिल है।

शिविर में पहुंचे लोग।

शिविर में पहुंचे लोग।

शिविर में पहुंचे लोग।

शिविर में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें