फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बच्चों के दांत टूट जाएं तो फेंकें नहीं, यहां लाएं, डॉक्टर लगा देंगे दोबारा

Fri, 15 Nov 2019 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

स्कूल व घर पर खेल के दौरान बच्चों के दांतों में चोट लग जाती है। उनके दांत टूट जाते हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के आधा-पूरे टूटे दांत को फेंकें  नहीं, उसे लेकर डॉक्टर के पाए आएं। प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री के डॉक्टर यह दांत दोबारा लगा देते हैं।

विज्ञापन

यह जानकारी मनिपाल डेंटल कॉलेज कर्नाटक की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शोभा टंडन ने दी।

वह बृहस्पतिवार को केजीएमयू डेंटल पीडियाट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग और ग्रुप फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की ओर से आयोजित चिल्ड्रेन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस मौके पर 7 से 15 वर्ष के बच्चों व उनके परिवारीजनों को दांत संबंधी बीमारियों से बचने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग के डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रिचा खन्ना व डॉ. अफरोज आलम अंसारी उपस्थित रहे।

मीठा खाएं तो जरूर करें ब्रश
विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार चक ने बताया कि रोजाना दो बार ब्रश करें। साथ ही टॉफी, फास्ट फूड और ज्यादा मीठी चीजें कम खाएं। मीठा खाएं तो ब्रश अवश्य करें। उन्होंने बताया कि भोजन में नियमित रूप से हरी साग-सब्जी, गाजर, मूली, दाल व खीरा को शामिल करें। इससे दांतों में कीड़े लगने की आशंका कम होती है। बच्चों को दांतों की सफाई का सही तरीका बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें