फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते ओर सुलभ न्याय के लिए जज करेंगे मंथन

Fri, 31 Jan 2014 09:12 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राजधानी में एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व देश भर के विभिन्न राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यवाहक अध्यक्ष व न्यायमूर्ति दो दिन तक राजधानी में रहेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव न्याय एसके पांडेय ने बताया कि वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श के लिए यह आयोजन हो रहा है।

इसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व न्यायमूर्तिगण तथा राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यवाहक अध्यक्ष, न्यायमूर्तिगण शामिल होंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आठ और नौ मार्च को प्रस्तावित है। पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें