प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद निर्णायकों ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर मंडल स्तर पर 10 उत्कृष्ट पेंटिंग का चयन किया। इन सभी चयनित पेंटिंग को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय ललित कला केंद्र के सचिव वीनू गोपाल पाराशर, राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश निगम, वरिष्ठ कलाकार गिरीश तिवारी, वरिष्ठ कलाकार प्रतिमा सिंह शमिल रहे।
मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, एमएसएमई नवनीत सहगल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रों ने कलाकारों से चित्रकला और इस क्षेत्र में कॅरिअर को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।
प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने प्रदर्शनी में लगी छात्रों की पेंटिंग को देखा और जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों ने अच्छा काम किया है। देश के स्वदेशी रंग और भावनाओं को सुंदर ढंग से उकेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए सभी छात्रों की पेंटिंग की प्रदर्शनी दोबारा लगाई जाएगी। दो अक्तूबर को यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी ताकि मुख्यमंत्री छात्रों के हुनर और दिए गए संदेश को देख सकें।
ये रहे विजेता
- कशिश राठौर, कॉस्मोपोलिटन इंटर कॉलेज, लखनऊ
- शीतल वर्मा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, लखनऊ
- सुधा वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी
- प्रियंका गुप्ता, सेंट एंस डे इंटर कॉलेज, लखनऊ
- काजल, चेतना पब्लिक स्कूल, लखनऊ
- निखिल कुमार, रेड रोज पब्लिक स्कूल, लखनऊ
- कार्तिकेय अवस्थी, केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, लखनऊ
- इरम फातिमा, जीनियस कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ
- अपूर्वा दुबे, केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, लखनऊ
- आफरीन बानो, लखनऊ मोंटेसरी इंटर कॉलेज, लखनऊ