फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने की तारीफ- बोले, प्रगति कर रहा है यूपी

Sat, 27 Feb 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन में फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री को विधानसभा में चल रहे गर्मागर्म बहस-मुबाहिसे के बीच शांत माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास भी है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के आने के बाद यूपी और महाराष्ट्र के रिश्ते और भी बेहतर हुए हैं।

शनिवार को राजभवन में दो दिवसीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी शुरू हुई। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इस दौरान आम लोगों को यहां विभिन्न किस्मों के फल, फूल और सब्जियां देखने को मिलेंगी।

जहां सुंदर फूल आंखों को ठंडक पहुंचाएंगे, वहीं सब्जियों की अच्छी किस्में देखना भी उनके लिए सुखद अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। यहां से विदेशों में भी फल जाने शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...नहीं तो ताजमहल देखने महाराष्ट्र जाना पड़ता

राज्यपाल ने कहा कि इन दिनों विधानसभा की कार्यवाही चल रही है, जहां काफी गर्मागर्म बहस का माहौल रहता है। इस सबके बीच इस आयोजन से राजभवन में मुख्यमंत्री के लिए शांत माहौल मुहैया कराया गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल के यूपी में आने के बाद यहां महाराष्ट्र के लोगों की आमद बढ़ी है। महाराष्ट्र से आए कलाकारों की ओर इशारा करते हुए कहा, राज्यपाल की वजह से ही उन्हें यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सका। इस तरह यूपी और महाराष्ट्र के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं।

मुगलकालीन इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले ताजमहल भी महाराष्ट्र में बनाने का इरादा था, लेकिन बाद में शाहजहां ने इसे यूपी में बनवाया।

उन्होंने हंसते हुए कहा, यह हमारी खुशकिस्मती है कि ताजमहल हमारे यहां बना, वरना हमें इसके दीदार करने के लिए महाराष्ट्र जाना पड़ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें