फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंशीपुलिया, खुर्रमनगर और कुर्सी रोड पर यातायात सुधार की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुंशीपुलिया, खुर्रमनगर चौराहों और कुर्सी रोड (टेढ़ी पुलिया चौराहा) पर यातायात सुधारने की नई कवायद शुरू की गई है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार समेत अन्य संबंधित विभाग के अफसरों ने इन स्थानों का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुंशीपुलिया चौराहे के निरीक्षण के दौरान एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शाम को चौराहे पर जाम लगता है। वहीं, कलेवा चौराहे से मुंशीपुलिया की तरफ आने वाले मार्ग पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहता है। डीएम ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से कहा कि यहां से अतिक्रमण हटवाएं। ये भी सुनिश्चित करें कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा न हो।
चौराहे की ट्रैफिक स्टडी कर रोटरी निर्माण व जंक्शन में सुधारने के लिए एलडीए के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। इसी तरह खुर्रमनगर वाले रास्ते के जंक्शन पर चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई को निर्देश दिए हैं। जिससे यातायात बेहतर हो सके।
विज्ञापन



सड़क तक लग रहे ठेले...शिफ्ट करने के निर्देश

टेढ़ी पुलिया चौराहे से कुर्सी की तरफ जाने वाली सड़क फल, सब्जी के ठेलों से घिरा हुआ है। इससे यातायात बाधित होता है। डीएम ने कहा कि सर्विस लेन की मरम्मत की जाए। ठेलों को उसके पीछे शिफ्ट कर दिया जाए, जिससे सड़क उससे मुक्त हो जाएगी और यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें