फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 19 Aug 2020 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राम भारत तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वर्तमान में उनकी तैनाती रायबरेली जिले में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजौना तिवारीपुर निवासी राम भारत तिवारी पुत्र स्व गनेश तिवारी (उम्र 59 साल) ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे संजयनगर स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटनास्थल पर उनका खून से लथपथ शव मिला। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंंचे थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम भारत तिवारी वर्तमान में आबकारी विभाग में रायबरेली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह बीस दिन पूर्व मेडिकल लीव पर घर आये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, अपनी बीमारी को लेकर काफी दिनों से परेशान थे

परिजनों ने बताया कि वे काफी दिनों से अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे। मृतक की पत्नी विजय कुमारी का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। मृतक के तीन पुत्र दुर्गेश (36), ललित (25) व किशन (20) हैं।

किशन की शादी अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा पुलिस छानबीन में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें