फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी सिपाही भर्ती का रास्ता साफ, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य था दांव पर

Fri, 02 Aug 2019 11:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा शासनकाल में शुरू आबकारी सिपाही भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। सतर्कता जांच में इस भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा को क्लीनचिट मिल गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापदंड के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची चालू माह के दूसरे पखवाड़े में जारी कर दी जाएगी। आयोग के इस फैसले से परीक्षा में शामिल 8.50 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

सपा सरकार के समय में आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 25 सितंबर 2016 को इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा संपन्न हुई थी। इसमें करीब 8.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की कार्यवाही करे उसके पहले सपा सरकार चली गई और योगी सरकार ने सत्ता में आने पर सभी लंबित भर्तियों की सतर्कता जांच का आदेश जारी कर दिया। तब से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि सतर्कता जांच की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में परीक्षा को क्लीनचिट दी गई है। आयोग अब शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापदंड के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रयास है कि इस माह के दूसरे पखवाड़े में यह सूची जारी कर दी जाए।

विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक व लिपिक की लिखित परीक्षा के तीन प्रश्नों पर सभी को पूर्ण अंक

यूपीएसएसएससी ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक सामान्य चयन प्रतियोगिता की 31 मई को हुई लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है। आयोग ने चार जून को जारी उत्तर कुंजियों पर अभ्यर्थियों की तीन आपत्तियाें को मान लिया है और सभी अभ्यर्थियों को इन तीनों प्रश्नों के पूर्ण अंक देने का फैसला किया है। परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र ने बताया है कि प्रश्नपत्र के आठों सेट की संशोधित उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

फार्मासिस्ट एलोपैथ के लिए इंटरव्यू 14 से
सपा शासनकाल में फार्मासिस्ट एलोपैथ के 78 पदों पर शुरू भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाने का फैसला हुआ है। इन पदों के लिए 14 से 28 अगस्त तक पिकप भवन स्थित आयोग के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। वर्ष 2015 में इन पदों पर साक्षात्कार के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन आयोग आवेदन लेने के अलावा कोई कार्यवाही नहीं कर सका। 

अब आयोग ने इन 78 पदों (अनारक्षित-64, एससी-4, एसटी-1 व ओबीसी-9) के लिए 762 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है। यह इंटरव्यू सुबह 9.30 बजे से होगा। प्रतिदिन 120 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। आखिरी दिन 28 अगस्त को 42 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें