राज्यपाल ने विवि की परीक्षा, मिड सेमेस्टर तथा ई-कंटेंट के संबंध में एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया है।
फिलहाल समिति ने अपनी सिफारिशें नहीं दी हैं, लेकिन शासन स्तर पर इसके कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत परीक्षा की अवधि तीन घंटे से घटाकर दो घंटे करके एक दिन में तीन पाली में परीक्षा कराने, बचे हुए प्रैक्टिकल कराने के बजाय उनकी पढ़ाई और परीक्षा अगले सत्र में लेने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक विवि के विभाग और संस्थानों ने मिलकर 49 यू-ट्यूब चैलन तैयार किए हैं। इसके अलावा 250 वीडियो व्याख्यान भी रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।
इसके अलावा अलग-अलग माध्यमों से कुल 1612 ई-कंटेंट विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुके हैं। विद्यार्थियों के ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं तथा उनका टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक दोनों को इससे जोड़ा जा रहा है।
सरकार के निर्देशों का इंतजार
हम लोग सात दिन की तैयारी के बाद परीक्षा कराने की स्थिति में होंगे। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों के लिए 20 दिन की कक्षाओं का संचालन करने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि कोई भी फैसला शासन की ओर से जो निर्देश जारी होने के बाद ही लिया जाएगा। विभागाध्यक्षों की बैठक में परीक्षा, पढ़ाई तथा दाखिलों पर भी चर्चा की गई। - प्रो.आलोक कुमार राय, कुलपति, लविवि