फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में परीक्षाएं 19 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीसीए, प्रबंधन के सभी सेमेस्टर और बीए या बीएससी प्रथम व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

कॉमर्स, बीवोक के सभी सेमेस्टर और बीए व बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक होंगी। परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चार से 15 दिसंबर तक चलेंगी।

स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली की सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षाएं दोपहर 1:30 डेढ़ से शाम 4:30 बजे तक होंगी। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें