लखनऊ। स्नातक पास विद्यार्थी मीडिया लॉ के सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई के लिए दो अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालाय में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि वेबसाइट www.rmlnlu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रकार के कोर्स हैं। मीडिया की अवधारणा को समझना, मीडिया के रूप, भारत में मीडिया कानून का इतिहास, मीडिया और नैतिकता, मीडिया और मानवाधिकार, मीडिया के संवैधानिक आयाम, वैश्विक संदर्भ में तुलनात्मक संवैधानिक स्वतंत्रता, भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ और विकास, सत्य, निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता, गोपनीयता, मानहानि और स्टिंग पत्रकारिता, सूचना का अधिकार और उपभोक्ता संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं।