फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः परीक्षक गायब, मोबाइल फोन पर कराई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जामिनर गोल...। घर से ही फोन कर दिया कि प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू करा दो...। कॉलेज ने भी गाइडें खुलवा दीं। बोल-बोलकर लिखाया जाने लगा। यह हाल है यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा का। यह सब कुछ हो रहा था सीतापुर रोड के प्रीतिनगर स्थित सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल में।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी के शुक्रवार को औचक निरीक्षण में हकीकत सामने आ गई। डीआईओएस ने सभी उत्तर पुस्तिकाएं और गाइड जब्त कर ली हैं।

विद्यालय को नोटिस जारी करने के साथ ही बोर्ड को इसकी जानकारी दी जा रही है। सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को इंटरमीडिएट फिजिक्स और केमिस्ट्री की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। औचक निरीक्षण पर निकले डीआईओएस उमेश त्रिपाठी सुबह साढ़े 11 बजे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स से परीक्षा के बीच ही खुलवाई गई गाइडें

वहां का नजारा देखकर भौंचक रह गए। ढूंढने पर भी वहां बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि परीक्षक ने मोबाइल पर ही प्रैक्टिकल संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। इसका फायदा उठाते हुए स्टूडेंट्स को गाइड के सहारे बोल-बोलकर प्रैक्टिकल की कॉपियां लिखवाई जा रही थीं।

डीआईओएस ने जब मौके पर मौजूद शिक्षकों से बात की तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी उत्तर पुस्तिकाएं और गाइड जब्त कर लीं।

सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल के निरीक्षण में प्रयोगात्मक परीक्षा में सामूहिक नकल मिली है। मौके पर परीक्षक नहीं था। मोबाइल फोन से निर्देश दिए जा रहे थे। सामूहिक नकल मिलने पर उत्तर पुस्तिकाएं और गाइड जब्त कर ली गई हैं। बोर्ड को कड़ी कार्रवाई के लिए सूचना दी जा रही है।
उमेश त्रिपाठी जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें