फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 की विषम सेमेस्टर की कुछ और परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं एक से 21 दिसंबर तक होंगी। इसके साथ ही बीएलएड विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए नौ केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

एमए ज्योतिर्विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 11 और तृतीय सेमेस्टर की 1 से 10 दिसंबर तक होंगी। एमए मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 से 15 और तृतीय सेमेस्टर की 3 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग की परीक्षाएं 9, 11 और 15 दिसंबर को होंगी। एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी की परीक्षाएं 12 से 21 दिसंबर तक चलेंगी। ज्योतिर्विज्ञान, मनोविज्ञान और काउंसलिंग की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक, जबकि एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होगी।
बीएलएड के नौ परीक्षा केंद्र
बीएलएड परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। अन्य केंद्रों में ब्राइट कैरियर गर्ल्स डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन देवरी रुखारा, करियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज विकासनगर, रजत पीजी कॉलेज, कमता पंचवटी चिनहट, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय गोमतीनगर, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज अयोध्या रोड, हिरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरोजनीनगर, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज आलमबाग और लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईंगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें