फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को लगानी होगी दौड़

Mon, 16 Sep 2019 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अभिषेक सिंह, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार से परीक्षा केंद्रों की दूरी बढ़ सकती है। पुराने नियमों के आधार पर इस बार परीक्षा केंद्रों की दूरी तय नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जो सूचनाएं मंगाई जा रही हैं, उसमें इस बार संपर्क मार्ग से 15 से लेकर 20 किमी. तक की परिधि में आने वाले स्कूलों का विवरण मांगा जा रहा है। इससे जाहिर है कि इस बार 20 किमी. तक की दूरी तक के विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। अभी परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा की वेबसाइट पर ऑनलाइन सूचनाओं का अपलोडिंग करने का कार्य चल रहा है। इस बार की बोर्ड परीक्षा से 20 किमी. तक की परिधि में आने वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इस बार छात्रों को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है। बोर्ड ने स्कूलों से संपर्क मार्ग से 20 किमी. तक की परिधि में आने वाले स्कूलों का विवरण मांगा है। विद्यालयों के मध्य दूरी का विवरण मैपिंग व जियो टैगिंग के माध्यम से दिया जाता है। स्कूल प्रशासन वेबसाइट पर मौजूद मोबाइल ऐप के माध्यम से दूरी का विवरण देते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल ऐप का इस्तेमाल अपने विद्यालय परिसर से करना होता है। मैपिंग व जीओ टैगिंग के माध्यम से ऐप विद्यालयों के बीच की दूरी बता देता है।

इस बार यह है पैमाना
पिछले वर्ष तक शून्य से पांच किमी., पांच से आठ, 8 से 10 और 10 से 12 किमी. की दूरी तक के विद्यालयों का विवरण मांगा जाता था। इस बार बोर्ड ने शून्य से पांच किमी., पांच से 10, 10 से 15 और विशेष परिस्थितियों में 15 से 20 किमी. तक की परिधि में आने वाले विद्यालयों का विवरण मांगा है। इससे साफ है कि बोर्ड अब आसानी से 20 किमी. तक की दूरी वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना सकता है।
विज्ञापन


दूरी को लेकर यह है नियम
बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा नीति के अनुसार शहरी क्षेत्र में बालकों के लिए परीक्षा केंद्र की अधिकतम दूरी 8 किमी. और बालिकाओं के लिए परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम 5 किमी. होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में बालकों के लिए परीक्षा केंद्र की अधिकतम दूरी 12 किमी. व बालिकाओं के लिए अधिकतम दूरी 8 किमी. होनी चाहिए।

नए फार्मेट में 20 किमी. है अधिकतम दूरी
मूल विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी का जो नया फार्मेट आया है, उसमें अधिकतम दूरी 20 किमी. तक है। उसी फॉर्मेट के अनुसार स्कूलों को विवरण देना होगा। परीक्षा निर्धारण के लिए स्कूलों को ऑनलाइन सूचनाएं देनी हैं। इसके लिए सभी स्कूलों को बोर्ड के निर्देश पहुंचा दिए गए हैं। उसी के अनुसार ही उनको सूचनाएं देनी हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें