फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक, परास्नातक के नौ विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक और परास्नातक के नौ विषयों की परीक्षाओं के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। जिन विषयों के कार्यक्रम जारी किए गए, उसमें स्नातक स्तर पर बीएजेएमसी, बीबीए, बीएससी एनईपी, बीए एनईपी शामिल हैं।
विज्ञापन




परास्नातक स्तर पर एमए एआईएच, एमपीएच, एमएससी जूलॉजी, एमएलली मॉलिकुलर साइंस और एमएससी एमटीटीएम शामिल हैं। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जारी कार्यक्रमों में बीए और बीएससी एनईपी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर समस्या आने पर विद्यार्थी परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें