फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1500 मीटर दौड़ में अभिप्रिया व प्रखर अव्वल

Sun, 22 Dec 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही अन्य कई गतिविधियों का सप्ताह मनाया गया। इस दौरान 16 से 20 दिसंबर तक शपथ ग्रहण, योग व मेडीटेशन, पोस्टर प्रतियोगिता, वार्षिक खेलकूद आदि का आयोजन किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिताओं में विद्यालय के शिवालिक सदन ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए। विजेताओं को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन





जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में 1500 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में अभिप्रिया प्रथम, महक द्वितीय, अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में प्रखर प्रथम, गुलशन द्वितीय व अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में सूर्यांश प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय, गुलशन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में आरिफ प्रथम, नीतेश द्वितीय व आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम व सोनम द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह, खेल शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, निधि तिवारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें