फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम से पहले ही स्टूडेंट्स को मिल गया पेपर!

Mon, 30 Dec 2013 11:36 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईसीएल (नेशनल एंश्यारेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर पद के लिए कंबाइंड परीक्षा राजधानी में 21 केंद्रों पर हुई। इस दौरान कुछ केंद्रों पर पेपर शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के पास प्रश्नपत्र मिले।
विज्ञापन


भर्ती आयोजित कर रही नेशनल एंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया। कंपनी ने बरामद पर्चों को संदिग्ध मानते हुए रिक्रूटमेंट सेल के पास जांच के लिए भेज दिया है।

पेपर लीक होने की पुष्टि नहीं हो सकी। कंपनी का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मालूम हो कि सितंबर, 2013 में भी परीक्षा का आयोजन हुआ था।

परीक्षा को रद्द करना पड़ा था
उस समय छत्तीसगढ़ में पेपर लीक होने के कारण देश भर में परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद यह परीक्षा फिर से आयोजित की गई थी। जीवन बीमा कंपनियों के लिए एनआईसीएल की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा संबंधी काम गुड़गांव स्थित एक निजी फर्म को दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को लखनऊ में 21 केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 तथा टेक्निकल डिग्री धारक अभ्यर्थियों के लिए दोपहर दो से तीन बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया।

परीक्षा से पहले सुबह आठ बजे ही केंद्र पर कुछ स्टूडेंट्स के पास प्रश्नपत्र मिले। अमर उजाला ने प्रश्नपत्रों की फोटो ली और नेशनल एंश्यारेंस कंपनी के अधिकारी देवेंद्र बहादुर सिंह को अवगत कराया।

देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कैन पेपर रिक्रूटमेंट सेल के पास भेज दिए हैं। सोमवार को ही साफ हो पाएगा कि पेपर लीक हुआ है अथवा नहीं।

मालूम हो कि इससे पूर्व आठ सितंबर, 2013 को परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एग्जाम रदद करना पड़ा था।

मिली एफआईआर दर्ज कराने की धमकी
अभ्यर्थियों के पास पेपर मिलने की बात जब परीक्षा आयोजित करा रही फर्म के प्रतिनिधि आशुतोष से फोन पर बताई गई तो उन्होंने अभद्रता करते हुए उल्टे एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये जमा करो, तो जांच होगी। बाद में वो खुद को एक पिज्जा कंपनी में वर्कर बताने लगे।

बरामद पेपर्स की कॉपी नेशनल एंश्योरेंस की रिक्रूटमेंट सेल के पास भेजे जाने की बात बताई गई तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है, कर लो, मैं खुद तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराउंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें