उत्तर रेलवे में जूनियर इंजीनियर (पाथवे) पद के लिए शनिवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई। नियमों का उल्लंघन कर आवेदन किए जाने का मामला उजागर होने पर यह फैसला लिया गया है। यह परीक्षा 13 साल बाद होने वाली थी और इससे इंजीनियरिंग विभाग कर्मचारियों के लिए तरक्की के रास्ते खुलने थे।
बता दें कि रेलवे में इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल कोऑपरेटिव एग्जाम (एलडीसीई) कराया जाता है। इसमें कर्मचारियों का ग्रेडपे 18 सौ से बढ़कर 42 सौ हो जाता है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 11 रिक्त पदों पर शनिवार को आलमबाग स्थित डीजल शेड में विभागीय परीक्षा होनी थी। इसके लिए 300 सौ से ज्यादा आवेदन आए थे, जिनमें से 130 से अधिक आवेदन स्वीकार किए गए थे। इन आवेदनों में कई ऐसे थे, जिन्हें भ्रष्टाचार कर नियम विरुद्ध शामिल किया गया था।