फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 नवंबर से होगी इन शिक्षा मित्रों की परीक्षा

Tue, 11 Nov 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त रहे शिक्षा मित्रों और समाज कल्याण विभाग के स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने जिलेवार राजकीय इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है।

28 नवंबर को शिक्षा मित्र व समाज कल्याण विभाग के अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रथम सेमेस्टर के पहले प्रश्न पत्र की प्रात: 10 से 1, दूसरे प्रश्नपत्र की 2 से 5 बजे तक होगी।

दूसरे सेमेस्टर के पहले प्रश्नपत्र की 29 नवंबर को प्रात: 10 से 1 बजे तक और दूसरे की 2 से 5 बजे तक होगी।

तीसरे सेमेस्टर के पहले प्रश्न पत्र की 1 दिसंबर को प्रात: 10 से 1 बजे तक और दूसरे प्रश्न पत्र की 2 से 5 बजे तक होगी।

चौथे सेमेस्टर के पहले प्रश्न पत्र की 2 दिसंबर को 10 से 1 और दूसरे प्रश्न पत्र की 2 से 5 बजे तक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें