फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13500 लेखपाल के पदों के लिए ऐसे होगी परीक्षा

Thu, 30 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व लेखपाल भर्ती में आम आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तो बीत गई लेकिन श्रवणह्रास वाले नि:शक्तों के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


नि:शक्तों को कोई फीस जमा नहीं करनी है। प्रदेश में राजस्व लेखपाल के रिक्त 13500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी।

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतिम तिथि तक करीब 26.87 लाख आवेदन आए हैं।

राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को होनी है। अधिकारी ने बताया कि जिलेवार आवेदन की संख्या देखने के बाद यह तय किया जाएगा कि परीक्षा दो पाली में हो या एक पाली में।
विज्ञापन


यदि किसी जिले में 25 हजार आवेदक हैं और वहां 15 हजार की ही परीक्षा हो सकती है तो फिर वहां दो पाली में परीक्षा कराने पर विचार करना पड़ेगा।

हालांकि इस पर फैसला जिलेवार आवेदन की संख्या आने के बाद परीक्षा कराने वाली एजेंसी व जिलाधिकारियों के साथ बात-विमर्श कर ही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें