भाजपा के दो और बसपा के एक पूर्व विधायक आज सपा का हाथ थाम सकते हैं। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में इसकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी में इन तीनों पूर्व विधायकों को सपा में ज्वॉइनिंग करायी जा सकती है।
सपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व विधायक शम्भू चौधरी और नंद किशोर मिश्रा वहीं बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है।