फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बाद सपा में बागियों की वापसी शुरू

Wed, 21 Aug 2013 01:28 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा मुख्यालय में लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनकी पार्टी में वापसी की घोषणा की।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि संग्राम सिंह सपा के बलिया जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछला चुनाव वह निर्दलीय लड़े थे। उन्हें 38 हजार वोट मिले थे। उनकी घर वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

संग्राम सिंह ने कहा कि वह जो कुछ भी है मुलायम सिंह यादव की वजह से हैं। वह अंतिम सांस तक पार्टी में रहेंगे। इस मौके पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, इकबाल महमूद और एसआरएस यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें