फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक पर रेप का आरोप

Wed, 18 Mar 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट में गौरव विहार कॉलोनी निवासी पूर्व विधायक योगी कौशलेंद्र नाथ पर विवाहिता ने बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है। विवाहिता ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे मार्डन कंट्रोल रूम फोन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर आई।
विज्ञापन


विवाहिता बुरी तरह से शराब के नशे में धुत थी। उसने पूर्व विधायक पर धोखे से शराब पिलाकर बीते तीन दिन से रेप करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि मंगलवार को भी पूर्व विधायक ने उसे जबरन शराब पिलाई और रेप की कोशिश की।

सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव का कहना है कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पूर्व विधायक फरार हो गया। योगी कौशलेंद्र पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बलरामपुर के तुलसीपुर सीट से जीते थे।
विज्ञापन

पड़ोस में ही रहती थी फैजाबाद की विवाहिता

मूल रूप से फैजाबाद निवासी 32 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ पूर्व विधायक के पड़ोस में किराये पर रहती थी। उसका पति गुजरात में नौकरी करता है।

विवाहिता इलाके के एक स्कूल में सहायिका का काम करती थी। स्कूल बंद होने के बाद पूर्व विधायक के घर पर झाड़ू-पोछा करने लगी। पीड़िता ने बताया कि पूर्व विधायक यहां करीब दो साल से अकेले रह रहे हैं।

विवाहिता का कहना है कि होली में वह फैजाबाद स्थित अपने घर गई थी। दो दिन पहले ही लौटकर आई। उसने कहा कि घर पर पूर्व विधायक ने उसे धोखे से शराब पिला दी। जैसे ही वह नशे में हो गई, पूर्व विधायक ने उससे रेप किया।

घर पर था कई महिलाओं का आना-जाना

पूर्व विधायक के घर पर कई महिलाओं का आना-जाना था। सीओ गोमतीनगर ने बताया कि मकान के आगे वाले बेडरूम से एक बैग में रखे विवाहिता के कपड़े मिले हैं। कुछ कपड़े बाथरूम में बाल्टी में थे। यह कपड़े पूर्व विधायक की एक करीबी महिला के बताए जा रहे हैं।

सीओ ने कहा कि इस महिला के बारे में जानकारी मिल गई है। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सीओ गोमतीनगर ने बताया कि मकान के आगे वाले बेडरूम से एक बैग में रखे विवाहिता के कपड़े मिले हैं। सीओ ने कहा कि वह पूर्व विधायक के संपर्क में कब आई? उनके मकान में कबसे और किन हालातों में रह रही थी? किराया देती थी या नहीं? पति उसके साथ रहता था या नहीं? यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

योगी के बेडरूम में शक्तिवर्द्धक दवाओं का भंडार

आरोप है कि होश में आने पर शिकायत करने और घर से जाने की कोशिश करने पर पूर्व विधायक ने उसे बंधक बना लिया। बीते दिन उसे जबरन शराब पिलाकर रेप किया। मंगलवार को भी पूर्व विधायक ने यही करतूत करने की कोशिश की तो विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मार्डन कंट्रोल रूम को फोन कर आपबीती सुनाई।

पूर्व विधायक के बेडरूम में शक्तिवर्द्धक दवाओं और शराब का भंडार मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेडरूम से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। शराब और सोडे की एक खुली बोतल मिली है।

योगी कौशलेंद्र देवीपाटन मंदिर के मुख्य पुजारी थे। विवाहिता का कहना है कि वह दुर्व्यसनों का आदी था। सुबह से ही शराब पी लेता था। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से महंत आदित्यनाथ ने बर्खास्त कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें