फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर : डीएम व एसपी के निरीक्षण में पहुंचते ही उड़ी ईवीएम बदलने की अफवाह

Wed, 22 May 2019 12:03 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
विज्ञापन
इवीएम - फोटो : PTI
विज्ञापन
ईवीएम को लेकर कई जिलों में चल रही अफवाह के बीच सोमवार की देर शाम जिले में भी हलचल मच गई। शाम को एक साथ स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में डीएम व एसपी के पहुंचते ही ईवीएम को बदलने की अफवाह शुरू हो गई। जानकारी मिलते ही प्रत्याशियों के खेमे में खलबली मच गई। आनन-फानन कई एजेंट मौके पर पहुंच गये। हालांकि सिर्फ डीएम व एसपी का रूटीन निरीक्षण पाए जाने के बाद मामला शांत हो गया।  
विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर सोमवार की शाम डीएम दिव्य प्रकाश गिरि व एसपी अनुराग वत्स के अमहट स्थित मंडी परिषद में बनाए गये स्ट्रांग रूम पहुंचने से हड़कंप मच गया। डीएम व एसपी के एक साथ यहां पहुंचने व स्ट्रांग रूम के बाहर अधिकारियों के साथ काफी देर बैठे रहने से जिले में भी ईवीएम बदलने की अफवाह फैल गई। 

मौके पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम व एसपी के काफी देर बैठे रहने एवं अन्य अधिकारियों से बातचीत करते देख इसकी सूचना पार्टी पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद सभी दलों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अन्य जिलों में ईवीएम बदलने की उड़ रही अफवाह को देखते हुए कांग्रेस, गठबंधन प्रत्याशियों के कई लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। गठबंधन के जीशान काजू, गुडलक, सोनम किन्नर, अंबरीश सिंह, शैलेश वर्मा, मकसूद अंसारी को स्ट्रांग रूम बंद मिला। 

मौके पर कोई वाहन आदि भी नहीं पाया गया। पार्टी के लोगों ने रखवाली कर रहे अपने कार्यकर्ताओं से बात करके पूरी जानकारी ली। हालांकि बाद में आशंकाएं गलत पाए जाने पर सभी वापस हो गये।

जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि आयोग के निर्देश पर वह एसपी के साथ रूटीन निरीक्षण करने गये थे। कुछ लोग साजिशन अफवाह उड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना परिसर व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने वह एसपी के साथ गये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें