फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिहार की दो युवतियों से यश की बातचीत के मिले साक्ष्य

विज्ञापन
यश के पिता से मिलते सपा प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद छात्र यश की आत्महत्या के मामले में कई राज खुलने लगे हैं। छानबीन में सामने आया है कि यश बिहार की दो युवतियों से भी बात करता था। यश के एक दोस्त ने पुलिस को एक युवती का नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस कॉल डिटेल की मदद से बिहार गिरोह का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान दो बैंकों का ब्योरा मिला है। इसमें कई बार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस इन खाताधारकों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने यश के पिता सुरेश के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। वहीं, यश के दोस्त की ओर से उपलब्ध कराया गया फोन नंबर बिहार के वैशाली निवासी युवती का बताया जा रहा है। यश ने अपने दोस्त को महिला का फोन नंबर दिया था। हालांकि, यश के दोस्त ने महिला से बात नहीं की थी।
मां की फिर बिगड़ी तबीयत
इकलौते बेटे की मौत के बाद सदमे में यश की मां विमला की शुक्रवार रात में फिर तबीयत बिगड़ गई। आननफानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि विमला हाइपर डिप्रेशन में हैं। उनकी हार्ट बीट काफी बढ़ चुकी है और हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है। उधर, शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी यश के पिता से मिलने उनके घर धनुवासाड़ पहुंचे। दोनों नेताओं ने यश के पिता सुरेश को सांत्वना दी। सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह के ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

यश के पिता से मिलते सपा प्रदेश अध्यक्ष।

यश के पिता से मिलते सपा प्रदेश अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें