फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हर गांव तक पहुंचाएंगे ‘एक जिला-एक उत्पाद‘ योजना: सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश का हर जिला किसी न किसी विशिष्ट उत्पाद के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार प्रत्येक गांव तक ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना को पहुंचाएंगी। इस योजना के साथ ही स्टार्ट अप योजना के लिए भी बजट में पर्याप्त धन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सफल उद्यमियों को सीएम ने सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसके लिए नई औद्योगिक नीति के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति भी लाई गई है। इसके अलावा उड्डयन नीति, टेक्सटाइल और पर्यटन नीति भी लाई गई है। आगे बढ़ने के लिए प्रयास उद्यमियों को खुद करने होंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार की व्यवस्था करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को निजी होटल के बजाय अवध शिल्प ग्राम में करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे उद्यमियों को ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना समझने में भी मदद मिलती। सरकार उद्यमियों को बेहतर डिजाइन और मार्केटिंग में भी सहयोग करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

97 हजार राजस्व गांवों और 2.60 लाख मजरों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जरूरत

उन्होंने उद्योग भारती के सदस्यों का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद करें। प्रदेश के 97 हजार राजस्व गांवों और 2.60 लाख मजरों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जरूरत है।

इसके लिए आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों से भी मदद मांगी गई है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4.5 लाख नौजवानों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जबकि 1.5 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें