प्रदेश में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 24 नए मरीज मिलने से एक्टिव मरीजों को कुल संख्या 134 हो गई। बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 110 थी। ऐसे में सभी जिलों में कोविड जांच का दायरा बढ़ाकर हर दिन 50 हजार सैंपल करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी रोजाना करीब 34 हजार सैंपल की जांच हो रही है।
पूरे प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज 134 हैं। इसमें 10 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संचारी रोग निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को बुखार के मरीजों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। मरीज के पॉजिटिव पाए जाने पर उनकी निगरानी की जा रही है।
जीनोम सिक्वेसिंग पर जोर, सीएमओ आफिस से सभी अस्पतालों को भेजा गया पत्र, जांच बढ़ाने के निर्देश
कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में भी अलर्ट पर है। अस्पतालों की ओपीडी में लक्षण वाले सभी मरीजों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो भी केस पॉजिटिव आ रहा है उसका नमूना जीनोम सिक्सेविग कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह पता चल सके यह कोविड का कौन सा वैरिएंट हैं। सीएमओ जरिए सभी अस्पतालों को सर्तक रहने संग जीवन रक्षक उपकरणों को ठीक रखने को कहा गया है।