चित्रकला कार्यशाला
अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र की ओर से विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर टैगोर मार्ग स्थित कला एवं शिल्प महाविद्यालय में वास्तुकला एवं योजना संकाय में चित्रकला कार्यशाला सुबह 10 बजे।
विश्वकर्मा पूजा
सुल्तानपुर रोड स्थित शनि अहिमामऊ धाम में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन सुबह 11 बजे।
श्री विश्वकर्मा पूजा समिति तकरोही की ओर से 12वां श्री विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम व वार्ता श्री कृष्ण विहार कॉलोनी दीनदयाल पुरम तकरोही इंदिरानगर में अपराह्न 3 बजे।
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर तीन दिवसीय विश्वकर्मा एक्सपो का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में अपराह्न 4 बजे।
कौशल महोत्सव
कौशल महोत्सव के दूसरे दिन कौशल विकास, रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं कॅरिअर काउंसिलिंग कॉल्विन तालुकदार्स ग्राउंड में सुबह 8 बजे से।
बारात
एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा की ओर से आईटी चौराहा से बेरोजगारों की बारात यात्रा सुबह 11 बजे।
धरना
ग्राम रोजगार सेवक की ओर से 10 सूत्री मांग को लेकर धरना ईको गार्डन में सुबह 11 बजे।
सत्संग
दुर्गा मंदिर शास्त्रीनगर में श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति की ओर से श्री राम नाम महिमा सत्संग शाम 5:30 बजे।
हस्ताक्षर अभियान
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ, एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ लालबाग में शाम 4 बजे।
प्रदर्शन
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 24 सूत्री मांग को लेकर पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन 12 बजे।
शुभारंभ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं आठवां पोषण माह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण कार्यक्रम केजीएमयू के अटल विहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मध्याह्न 12 बजे।
पौधरोपण:
टीम जीतो एपेक्स की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम अहिंसा उपवन भूतनाथ पार्किंग के ऊपर अपराह्न 2 बजे से।
चित्र प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर विधान भवन कॉरिडोर प्रेस रूम के सामने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे दोपहर 12 बजे।