फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में 23 जुलाई के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह नाका स्थित एएनआर होटल में दोपहर 2 बजे।

सावन उत्सव

ऊषा महेश फाउंडेशन की ओर से उत्सव सावनी सलोनी का आयोजन गोमतीनगर, विकासखंड के भवन संख्या 2/110 में दोपहर 3:30 बजे से।

लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की ओर से सावन उत्सव महात्मा गांधी मार्ग स्थित चिल्ड्रेन पैलेस स्कूल में शाम 4 बजे।

स्थापना दिवस

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ का 54वां स्थापना दिवस समारोह निरालानगर स्थित द रेग्नेंट होटल के अर्जेंटम हाल में शाम 5 बजे।

जयंती समारोह

पनुन कश्मीर संस्था की ओर से चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी गोल मार्केट महानगर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर शाम 6:45 बजे।

नाटक

संस्कृति निदेशालय की ओर से चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर ''हमारे आजाद'' नाटक का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 7 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन

उप्र जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा की ओर से कर्मचारियों का पांच माह का वेतन व पेंशन न मिलने पर राणा प्रताप मार्ग स्थित प्रधान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन सुबह 11 बजे।

कावड़ यात्रा

विश्वमांगल्य सभा की ओर से महिला कावड़ यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर श्री खाटू श्यामजी मंदिर में जाकर समाप्त होगी दोपहर 3 बजे से।

भूमि पूजन

प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन के नए मुख्यालय भवन का भूमि पूजन शहीद पथ स्थित हरिहरपुर में (लूलू माल के सामने) सुबह 11 बजे।

खेल

जिला फुटबॉल लीग दिलकुशा ग्राउंड में शाम चार बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें