फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी शिक्षा का केंद्र है जेएनपीजी कॉलेज : सांसद

विज्ञापन
मेधावियों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। श्री जयनारायण मिश्र पीजी कॉलेज में शनिवार को संस्थापक दिवस समारोह वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 1917 में स्थापित यह महाविद्यालय आज भी आधुनिकता के साथ विशेष स्थान बनाए हुए है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले यह शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। कॉलेज को पहले नैक ए ग्रेड मिल चुका है और भविष्य में यह ए डबल प्लस भी प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने कहा कि अगले वर्ष एलएलबी के पांच वर्ष का कोर्स शुरू करने की तैयारी है। कॉलेज की वेबसाइट का नाम अब jnpg.org.ac.in कर दिया गया है। इससे शिक्षकों को स्पेसिफाइड ईमेल आईडी मिल सकेगी। समारोह में सत्र 2024-25 के लिए तनीषा सिंह (एमएससी) को समग्र प्रतिभा के लिए अध्यक्ष पदक व 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि और बीएड की अर्पिता सिंह को सर्वोच्च शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्राचार्य पदक व 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कान्य कुब्ज कमेटी की उपाध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य शिखा शुक्ला ने स्ववित्त पोषित शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष गोपाल नारायण मिश्र ने की। संचालन प्रो. पायल गुप्ता ने किया। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बीएल शर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्रा, डॉ. अनिल मिश्रा, प्रबंध समिति सदस्य टी.एन. मिश्रा समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित

गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्राध्यापक प्रो. ताज मोहम्मद, प्रो. राजेश कुमार तिवारी, प्रो. सरिता चौहान, सन्निवेश मिश्रा और शिक्षणेतर कर्मचारी वंदना, राम मिलन, शिव गोपाल और राजेंद्र पांडेय को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें