फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारे की गिरावट भी नहीं दे सकी तीखी धूप से राहत

विज्ञापन
रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। अप्रैल में मौसम कुछ दिन में अपने कई रंग दिखा चुका है। शनिवार शाम में हुई बारिश का असर रविवार को दिन के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पारे में कमी के बाद भी रविवार को तीखी धूप और गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन में लोग चिलचिलाती धूप के कारण परेशान हुए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात अप्रैल को मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। सात अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। जिसका असर लखनऊ पर भी पड़ेगा। आठ अप्रैल को राजधानी में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार की तुलना में 3.1 डिग्री कम था। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो शनिवार की तुलना में 3.4 डिग्री कम था। आंचलिक मौसम विज्ञान केेंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर सात अप्रैल से शुरू होगा जिसका आंशिक असर देर शाम लखनऊ तक पड़ सकता है। हालांकि, आठ अप्रैल को लखनऊ में भी आंधी और बारिश का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर के समय तीखी धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें