फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेका खत्म होने पर भी तीसरे जलकल पर ठेकेदारों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठेका खत्म होने के बाद भी गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल के प्लांट व जोनल पपिंग स्टेशनों पर दो निजी ठेकेदार कब्जा जमाए हैं। वही इसका संचालन कर रहे हैं। इससे मरम्मत का काम अटका है। जलकल विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

तीसरा जलकल से इंदिरानगर व गोमतीनगर की करीब पांच लाख की आबादी को पीने का पानी मिलता है। तीन वर्ष से प्लांट का संचालन सर्वेश बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स फर्म और जोनल पपिंग स्टेशनों का काम केएमबी इलेक्ट्रिकल्स कर रही है। इनका टेंडर बीते माह समाप्त हो गया, लेकिन दोनों फर्म ने अब तक जलकल विभाग को न तो प्लांट, पपिंग स्टेशनों का संचालन और न ही फाइलें हैंडओवर की।

आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्लांट में नई मशीनें लगाई जानी हैं। यह काम ठेकेदारों के जमे होने से अटका है। अधिशासी अमरेंद्र कुमार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया प्लांट की क्षमता न बढ़ने से पानी की समस्या की शिकायतें मिल रही हैं। जोनल पंपिंग स्टेशनों से ओवर हैड टैंक को पूरा भरा भी नहीं जा पा रहा है। जीर्णोद्धार के काम कराने में एक वर्ष लगेगा। ऐसे में 10 अक्तूबर तक हर हाल में प्लांट हैंडओवर कर लिए जाए, नहीं तो विभाग जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें