फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक माह बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई हत्यारोपी पति को

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एक माह बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई हत्यारोपी पति को
विज्ञापन
लखनऊ। पत्नी की हत्या के आरोपी बंथरा के मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी का बेटा संदीप गौतम एक माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। आरोपी न तो फोन का इस्तेमाल कर रहा है और न ही उसने खाते से रकम निकाली है। पुलिस ने संदीप के रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के माता पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी कहीं छिपकर मजदूरी कर रहा है। संदीप के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चार अप्रैल को संदीप ने पत्नी मोनी गौतम (28) की हत्या कर दी थी। वारदात के समय संदीप के माता पिता काम से बाहर गए थे। लौटने पर उन्हें मोनी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। माता पिता को देखकर संदीप वहां से भाग गया था। आरोपी अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। इस मामले में मोनी के पिता हरदोई जिले के संडीला स्थित रामपुरवा में रहने वाले कालिका ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मोनी से संदीप ने दूसरी शादी वर्ष 2024 में की थी। मोनी छह माह की गर्भवती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें