फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो दस्ते की महिला सिपाही से छेड़छाड़, दौड़ाकर एक को पकड़ा

Mon, 23 Jul 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सक्रिया एंटी रोमियो दस्ते में शामिल एक महिला सिपाही के साथ ही सोमवार को छेड़छाड़ हो गई। दो शोहदों की हरकत पर महिला सिपाही ने शोर मचाया तो अन्य पुलिस कर्मी दौड़े। पुलिस कर्मियों ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार में जयसिंहपुर क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर सोमवार सुबह एंटी रोमियो टीम बरौंसा-बिरसिंहपुर मार्ग पर शारदा नहर की पुलिया पर खड़ी थी।

टीम में शामिल एक महिला सिपाही भी सादे कपड़ों में सड़क पर टहल रही थी। दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला सिपाही के शोर मचाने पर कुछ दूर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी दौड़े तो शोहदे भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने दौड़ाकर एक शोहदे को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। कोतवाल देवेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त मोतिगरपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें