फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह लड़की से मोबाइल छीनकर अपलोड कर दिया अश्लील वीडियो

Sun, 27 Sep 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में छेड़छाड़ और अश्लीलता का एक अलग तरह का मामला सामने आया है,शोहदों ने लड़की का मोबाइल छीनकर उसमें अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


बाराबंकी में बाजार से घर लौट रही एक युवती का कुछ मनचलों ने पीछा कर उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसमें अश्लील वीडियो फिल्म लोड कर दी।

किसी तरह इनके चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती दो दिन पूर्व रात में बाजार से घर वापस लौट रही थी। तभी उसके मोहल्ले से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर दो बाइकों पर सवार चार युवक मिले और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इस बीच दो युवकों ने युवती से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसके फोन में कुछ अश्लील वीडियो लोड कर दिया। किसी तरह युवकों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद शुक्रवार को परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने के साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें